नमस्ते सलाम स्वागत 3 दिन में तीन फिल्मों निपटाने का घमंड है मुझे 23 फरवरी को आर्टिकल 370 क्रॅक और ऑल इंडिया रैंक रिलीज़ हुई थी। और मेरा सवाल यही है की क्यों हुई थी? अरे 52 हफ्ते आते है पूरे साल में अगर नॉन फेस्टिवल रिलीज़ ही करना है तो इधर उधर कर लेते ऑल इंडिया रैंक का तो चलो समझ में आता है की एग्ज़ैम का टाइम है और इस वजह से फ़िल्म ज्यादा रेलेवेंट होती लेकिन आर्टिकल 370 और क्रैक आगे पीछे कर सकते थे क्योंकि देखो फिल्मों के क्लैश होने से दोनों ही फिल्मों को नुकसान होता है । ये तो आपको पता ही होगा ।
सिंपल बात ये है की तीनो ही फिल्मों के लिए थिएटर में भारी जनता पहुंची हुई थी। इसकी वजह ये है की शुक्रवार के दिन जीस दिन तीन फिल्मों रिलीज़ हुई थी। उस दिन फर्स्ट डे फर्स्ट शो आर्टिकल 370 का और फर्स्ट डे लास्ट शो क्रैक का देखने गया था। मैं उस दिन सिनेमा लवर्स डे के उपलक्ष में पूरे दिन ₹99 का टिकेट था। इसे लोगो ने सुबह से शाम तक सिनेमा हॉल में जाम लगा डाला था। बस दिक्कत ये थी की पॉपकॉर्न और कोल्ड ड्रिंक फिर भी उतना ही महंगा था जिसके लिए हमको अपना सेविंग अकाउंट तुड़वाना पड़ता लेकिन फिर भी लोगो ने शुक्रवार के दिन भर भर के फिल्मों देखी। शनिवार के दिन ऑल इंडिया रैंक देखने गया था। वहाँ पर भी जनता उमड़ी पड़ी थी। बहुत कम शो है इस फ़िल्म के। इस वजह से डिमांड ज्यादा है और सप्लाई कम लेकिन सच बताऊँ तो तीनों फिल्मों में जनता को थिएटर में बैठा देख हमको अच्छा लगा, लेकिन किस फ़िल्म ने करी, कितनी कमाई उसी के बारे में इस वीडियो में बात करेंगे। मेरे भाई ब्लॉग पसंद आए तो लाइक करना और चुपके से एक कमेंट कर देना ठीक है। पहले बात कर दे आर्टिकल 370 क्योंकि इस थ्री वे क्लैश में यही फ़िल्म विनर बनके निकली। पहले दिन इस फ़िल्म को बेहतरीन अडवांस बुकिंग मिली थी क्योंकि सारे टिकेट रू 99 के थे। जैसा मैंने आपको बताया कमाई 6 करोड़ से ऊपर की थी ।
पहले दिन इस फ़िल्म ने फ़िल्म को बेहतरीन रिस्पांस मिला। यामी गौतम की इतनी तारीफ हो गई की इस साल उनका नेशनल अवार्ड पक्का माना जा रहा है।
इस वजह से पिक्चर को बेहतरीन वर्ड ऑफ़ माउथ का प्रमोशन भी मिला और इसका फायदा फ़िल्म को सैटरडे को भी मिला जहाँ छुट्टी के दिन 9 करोड़ से ज्यादा इस फ़िल्म ने कमाए और तीसरे दिन उछाल मारते हुए 10 करोड़ पहुंची यानी 3 दिन का हो गया 25 करोड़ प्लस । मंडे वाले दिन का अभी तक हमारे पास फिगर नहीं आया है, अगर बढ़िया हुआ होगा तो भाई साहब मंडे डिसैड करेगा की फ़िल्म कितनी हिट या सुपरहिट होगी? वैसे हिट का टैग इसलिए भी मिल गया है फ़िल्म को ऑलरेडी क्योंकि कम बजट में बनी ये फ़िल्म है और जीस बजट में ये बनी है। उसके हिसाब से इसने अच्छी खासी कमाई अब तक कर ली है। ठीक है तो सब की निगाहें रहेंगी की फ़िल्म को सुपरहिट का टैग कब मिलेगा?
खैर आगे बढ़ते है दूसरी फ़िल्म की बात करते हैं विद्युत जामवाल की क्रैक पहले दिन अच्छी ओपनिंग ली थी। इस फ़िल्म को टिकेट के दाम भी कम होने का फायदा मिला। पहले दिन 4 करोड़ से ज्यादा की कमाई करी। लेकिन आर्टिकल 370 से क्लैश का नतीजा क्रैक को झेलना पड़ा। फ़िल्म को दूसरे दिन 50% से भी ज्यादा का कलेक्षन ड्रॉप देखने को मिला और सैटरडे को छुट्टी का दिन होने के बावजूद सिर्फ 2 से थोड़ी ऊपर ये फ़िल्म कमाई कर पाई और तीसरे दिन भी कुछ खास नहीं रहा तीसरे दिन 2.5 करोड़ कमाई रही । 3 दिन का कुल कलेक्शन लगभग 9 करोड़ है। अब इस फ़िल्म की किस्मत ना सिर्फ मंडे पर डिपेंड करती है बल्कि कल इसने कितना कमाई करी है, उस पर भी सबकी निगाहें रहेंगी। क्योंकि फ़िल्म का बजट आर्टिकल 370 से ज्यादा है।
अब बात करते है तीसरी फिल्म ऑल इंडिया रैंक की ।
इसकी कलेक्शन अभी तक किसी भी प्लेटफार्म पर नही दिखा रहा है क्योंकि इसको बहुत ही कम शो मिले है। तो इसे छोड़कर क्रैक और आर्टिकल 370 में देखते है की कौन बाजी मरेगा ।
आपको क्या लगता है क्रैक और आर्टिकल 370 का लाइफटाइम कलेक्शन कितना हो सकता है।
कमेंट करके जरूर बताएं।

0 टिप्पणियाँ